रायबरेली-अज्ञात लोगों ने कंडक्टर को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली-अज्ञात लोगों ने कंडक्टर को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर बुधवार शाम निगोहा जनपद लखनऊ से एक महिला लखनऊ से बांदा जा रही  थी, वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बांदा डिपो पर बैठी, और उसने टिकट नहीं लिया। इस पर कंडक्टर द्वारा टिकट लेने को कहा गया। इसी बीच महिला आग बबूला हो गई, तथा जैसे ही रोडवेज बस बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंची तो एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोग पहुंच गए और बस में चढ़कर कंडक्टर की पिटाई कर दी। जिस कारण कंडक्टर को गंभीर चोटे आई हैं तथा उसके कपड़े फाड़ दिए कंडक्टर रामनरेश का कहना है कि उनको मारा पीटा तथा उनकी सरकारी टिकट की पर्ची का बंडल अज्ञात लोग उठा ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। कोतवाल श्याम कुमार पाल का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।