रायबरेली-बीते दिवस हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आखिरकार जागी ट्रैफिक पुलिस, संभाला मोर्चा

रायबरेली-बीते दिवस हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आखिरकार जागी ट्रैफिक पुलिस, संभाला मोर्चा

-:विज्ञापन:-

 

हाईवे मार्ग पर खड़े हो रहे वाहनों एवं रोडवेज बसों पर हुई कार्यवाही, तो वही ठेले वालों के हौसले अभी भी बुलंद


कस्बे के मुख्य चौराहे पर इसी जाम की समस्या को लेकर  निवर्तमान एसपी ने किया था एक पूर्व थाना प्रभारी को लाइन हाजिर


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। बीते गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत बस स्टॉप के सामने एक अज्ञात बस की चपेट में आने के पश्चात अनियंत्रित हुई बाइक से गिरने के बाद डंपर चढ़ने से दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हुए बाइक सवार दंपति में पत्नी की मौत ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए उन्हे कठघरे में खडा़ कर दिया है। क्योंकि कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी होने के बावजूद भी जिस कदर रोडवेज बसे बस स्टॉप परिसर पर न जाकर हाईवे मार्ग पर ही खड़ी हो जाती है और भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वह कही न कहीं कस्बे के मुख्य चौराहे पर तैनात अवैध वसूली के चक्कर में मस्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियो द्वारा बरती जा रही घोर लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है। विदित हो कि इसी भयंकर जाम की स्थिति को लेकर जनपद के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने स्थानीय थाने में तैनात एक पूर्व थाना प्रभारी पंकज त्यागी को लाइन हाजिर किया गया था। इसके पश्चात स्थानीय थाने की कमान सभालने आए निवर्तमान थाना प्रभारी राजीव सिंह ने कस्बे में उत्पन्न जाम की समस्या को लेकर कस्बे के मुख्य चौराहे पर हाईवे मार्ग के किनारे स्थित फलो के ठेला लगाने वालों को सख्त निर्देश दिये थे कि थाने की बाउंड्री वॉल के किनारे व नाले के आगे कतई भी कोई अपना ठेला न लगाये, क्योंकि परिवहन विभाग के आदेशानुसार लखनऊ से रायबरेली की तरफ जाने वाली बसे यहां पर रुकेगी। लेकिन उनके तबादले के पश्चात उनके इस आदेश को दरकिनार करते हुए बुलंद हौसलों के साथ जी रहे फल व्यवसायियों के द्वारा फिर से अपने फलों के ठेले हाईवे मार्ग किनारे सजा दिए गए। जिससे रोडवेज की बसों एवं अन्य वाहनों को हाईवे मार्ग पर खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं बीते दिवस घटित हुई उक्त घटना के बाद गुरुवार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी जागे और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सतर्कता के साथ  हाईवे मार्ग पर खड़े हो रहे वाहनों एवं रोडवेज बसों के ऊपर कार्यवाही करते हुए कई वाहनों के चालान भी किये है। लेकिन अभी भी यह सवालिया निशान लोगों के जहन में कायम है कि ट्रैफिक पुलिस कस्बे के मुख्य चौराहे पर थाने की बाउंड्री वाल के किनारे मौजूद अवैध अतिक्रमण पर कब तक कार्यवाही करेगी और लखनऊ से रायबरेली जाने वाली बसें परिवहन विभाग के आदेशानुसार अपने निर्धारित स्थान पर कब खड़ी होती हुई नजर आयेगी। यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है?