रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक, दो गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुवा चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक अनिकेश कुमार पुत्र नीलेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी रायबरेली अपने साथी आदित्य पुत्र केदारनाथ उम्र 17 वर्ष निवासी शुकुल बाजार एवं शाश्वत श्रीवास्तव पुत्र हरिहरशरन श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष निवासी रतापुर रायबरेली के साथ बाइक पर सवार होकर उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए अपने घर से लखनऊ परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा चौराहे के निकट पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुँची एनएचएआई की एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात अनिकेश एवं शाश्वत की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वह घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

rexpress 