रायबरेली: जगतपुर सीएचसी में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, मरीज के इलाज में खानापूर्ति

रायबरेली: जगतपुर सीएचसी में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, मरीज के इलाज में खानापूर्ति

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात डॉक्टर की कथित लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में पड़ती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि राम खेलावन नाम के एक मरीज का सीएचसी में इलाज किया गया और उसका बाकायदा पर्चा भी बनाया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पर्चे पर न तो दी गई दवाओं का कोई उल्लेख किया गया और न ही इलाज से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज की गई।
इलाज के बाद मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अधूरे पर्चे के कारण आगे के उपचार में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस तरह की लापरवाही से साफ है कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीएचसी में इस तरह की लापरवाही कोई नई बात नहीं है और कई बार मरीजों को बिना उचित जानकारी और इलाज के ही रेफर कर दिया जाता है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यूं ही मरीजों की जान से खिलवाड़ होता रहेगा।