रायबरेली-7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 9 अप्रैल 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के महामाई माता मन्दिर वहद ग्राम सेहगो पश्चिम के पास से 3 अभियुक्तगण 1. युवराज सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह निवासी ग्राम रजबाड़ा पोस्ट मवई थाना मौरावा जनपद उन्नाव 2.नीरज पुत्र प्रमोद निवासी मवई थाना मौरावा जनपद उन्नाव 3.तेज प्रकाश पुत्र स्व० चंद्रपाल निवासी ग्राम सेहगो पश्चिम थाना बछरावां जनपद रायबरेली को 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व दो अदद मोटरसाइकिल सीज अंतर्गत धारा 207 एमबी एक्ट गाड़ी संख्या UP35 AV3410 एवं UP33 AP697 के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, आरक्षी अंकित राठौर, आरक्षी सोनू शर्मा, आरक्षी अजय यादव की महती भूमिका रही।

rexpress 