रायबरेली-आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त (पति) गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की है। आरोपी पर पत्नी को कई वर्षों से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पिता ने चंदापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 12 साल पहले अखिलेश पुत्र रामबहादुर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने 7 मई 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नामजद आरोपी अखिलेश कुमार यादव पुत्र रामबहादुर, निवासी ओलीपुर सम्रेहदा को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक अमित मलिक और सरोज कुमार त्रिवेदी की महती भूमिका रही।

rexpress 