रायबरेली-सांसद निधि से नवनिर्मित बारात घर का विधानसभा कोऑर्डिनेटर ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड के प्रभारी व बछरावां विधानसभा के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने सदर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह के साथ स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा महेरी में जनपद के सांसद राहुल गांधी की सांसद निधि से नवनिर्मित बारात घर का स्थानीय ग्राम सभा के ग्राम प्रधान देशराज यादव के नेतृत्व में निरीक्षण किया। सर्वप्रथम ग्राम प्रधान देशराज यादव के द्वारा उक्त अतिथिगणों का स्वागत सत्कार अपने आवास पर किया गया। इसके पश्चात पार्टी के प्रतिनिधियों के द्वारा उक्त नवनिर्मित बारात घर का निरीक्षण किया गया। जानकारी यह भी सामने निकल कर आ रही है कि उक्त बारात घर का उद्घाटन अगले सप्ताह जनपद के सांसद राहुल गांधी के द्वारा संभवत: किया जाएगा। तत्पश्चात पार्टी के उक्त प्रतिनिधियों के द्वारा स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत कन्नावा में लगी आग से खाक हुई गृहस्थी का दंश झेल रहे पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की और जनपद के सांसद राहुल गांधी के द्वारा भेजी गई राहत सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी, ब्लॉक महासचिव सुरेश पासी, कार्यालय सचिव अविनाश चंद्र बाजपेई, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामफेर वर्मा, न्याय पंचायत अध्यक्ष खैरहनी रामलखन यादव, न्याय पंचायत अध्यक्ष रामपुर सुदौली रामचंद्र पासी, नगर अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार, विकास श्रीवास्तव, प्रांशु यादव, विपिन यादव, आदित्य यादव, बेचालाल पाल, जयकरन यादव, रामकुमार पासवान, राम सुमिरन लोधी, दशरथ साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rexpress 