रायबरेली-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजे को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैमरगंज गांव के पास बीते बुधवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर के द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार अनूप कुमार अपने चाचा विनोद कुमार उम्र 45 वर्ष निवासीगण बहुदा खुर्द बाइक पर सवार होकर अकबरगंज जा रहे थे। जैसे ही वह सैमरगंज गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद गांव वालों के द्वारा तत्काल घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं अनूप कुमार का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

rexpress 