रायबरेली-आइसक्रीम लेने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, एक घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसरावा गांव में बीते सोमवार की रात लगभग 8:00 बजे के आसपास आइसक्रीम लेने को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद मारपीट की घटना में तब्दील हो गया है। जिसमें एक घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालक अमन पुत्र सुरेश उम्र 8 वर्ष निवासी कसरावा का अपने ही गांव की रहने वाली एक 10 वर्षीय बालिका के साथ आइसक्रीम लेने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि घटना मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें उक्त बालिका के द्वारा अमन के ऊपर ईट पत्थर से हमला कर दिया गया। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्पश्चात घायल बालक अमन की मां सावित्री के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी गई। इसके पश्चात पुलिस के द्वारा अमन का इलाज एवं मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। वही पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

rexpress 