रायबरेली-अज्ञात कारणों से प्लाई फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों रुपए के नुकसान का आकलन
मौके पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी, नहीं पाया जा सका काबू
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया बगाही में सोमवार की सुबह तकरीबन 3:00 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से प्लाई फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटो ने पूरी प्लाई फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद फैक्ट्री में मौजूद मजदूर व कर्मचारियों एवं जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर मौजूद लोग फैक्ट्री के बाहर की ओर भागने लगे। वही घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक के द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी। परंतु आग फैक्ट्री के व्यापक क्षेत्र में फैल चुकी थी। जिसके कारण स्थानीय पुलिस को आग बुझाने के लिए जनपद से अग्निशमन की और गाड़ियां बुलानी पड़ी। परंतु खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम एवं स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री मालिक राकेश जलाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, फिलहाल हमारी फैक्ट्री में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। साथ ही साथ अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एवं उनकी टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

rexpress 