रायबरेली-आखिर कौन है गदागंज थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव जिससे परेशान हुए ग्रामीण
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-सिपाही के रवैये से परेशान ग्रामीण रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही धर्मेंद्र यादव को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिपाही आए दिन वर्दी का रौब दिखाकर उन्हें बेवजह परेशान करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और लोगों को धमकाया जाता है। इतना ही नहीं, सिपाही पर शराब के नशे में ड्यूटी करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है, जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सिपाही अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर किसी भी शिकायत को दबाने की कोशिश करता है। इस कारण पीड़ित लोग खुलकर सामने आने से भी डर रहे हैं।
मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उन्होंने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शिकायत की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों पर है।

rexpress 