रायबरेली-दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर पटरी मार्ग पर कसरावा गांव के पास बीते रविवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल युवक आदित्य पुत्र मनोज कुमार उम्र 16 वर्ष निवासी कसरावा अपनी बाइक पर सवार होकर देर रात सेहगो तमनपुर गाँव से वापस अपने घर का कसरावा आ रहा था, तभी बछरावां से अपने गांव महरौरा जा रहे दूसरे घायल बाइक सवार दिवाकर उम्र 25 वर्ष पुत्र राम सजीवन की बाइक एवं आदित्य की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

rexpress 