रायबरेली-शनि देव और शीतला माता मंदिर स्थापना को लेकर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा ग्राम सभा में बीती 1 मई शुक्रवार से 3 मई रविवार तक शनिदेव महाराज एवं शीतला माता मंदिर की स्थापना के कार्यक्रम को लेकर द्वितीय दिवस शनिवार देर शाम कार्यक्रम आयोजकों एवं ग्राम सभा वासियो के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ग्राम सभा के विभिन्न मंदिरों से भ्रमण करती हुई अपने प्रारंभ स्थान पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्तजन डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। साथ ही साथ शोभायात्रा में जय शनि देव महाराज, जय शीतला माता के नारे गुंजायमान रहे। विदित हो की मंदिर स्थापना का यह कार्यक्रम बीते शुक्रवार से वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ आचार्य हरेराम शास्त्री के सानिध्य में प्रारंभ हुआ है और रविवार को संत समागम एवं उनके आशीर्वचन के साथ-साथ विशाल भंडारे के उपरांत यह दिव्या एवं भव्य कार्यक्रम समाप्त होगा। इस शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या ग्राम सभा वासी एवं अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

rexpress
