डीएम ने रायबरेली-निर्माणाधीन सभागार एवं पुस्तकालय का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने रायबरेली-निर्माणाधीन सभागार एवं पुस्तकालय का किया स्थलीय निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

रायबरेली-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज अवध केसरी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में निर्माणाधीन सभागार एवं पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
          निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार प्रगति पर है। शेष धनराशि शासन से समय पर प्राप्त होते ही कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण (फेज-01) का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए।
          निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील दत्त, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पाेरेशन के सहायक प्रोजेक्ट अभियंता संदीप कुमार, जूनियर इंजीनियर विनय वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।