रायबरेली-डीएम के प्रयास से मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि

रायबरेली-डीएम के प्रयास से मृतकों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली। जनपद रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को गंगा नदी में डूबने की एक अत्यंत दुखद घटना घटित हुई, जिसमें ग्राम रानीखेड़ा निवासी हरिओम (22 वर्ष), हरिशंकर (16 वर्ष) एवं सत्येन्द्र (26 वर्ष) की मृत्यु हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत राशि/मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इसके उपरांत मृतकों के परिजनों के खातों में शासन द्वारा अनुमन्य चार-चार लाख रुपये की राहत धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है तथा इस कठिन समय में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है।