रायबरेली-पुस्तैनी घर के निर्माण में बेजा हस्तक्षेप कर रहे पेशकार और कानून गो

रायबरेली-पुस्तैनी घर के निर्माण में बेजा हस्तक्षेप कर रहे पेशकार और कानून गो

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली-क्षेत्र के एक  शख्स ने एसडीएम के पेशकार और कानूनगो पर बड़ा गम्भीर आरोप लगाया है। शख्स ने आबादी पुश्तैनी भूमि पर निर्माण मे बेजा हस्तक्षेप कर रुकवाने के आरोप लगाया है। इस मामले में 
किसान कल्याण संगठन ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी है।
       
        क्षेत्र के गांव जिल्ला मजरे गंगौली में राजाराम पासी किसान संगठन का कार्यकर्ता है। उसका आबादी में स्थित पुश्तैनी घर गिर गया था। जिस पर वह उसी स्थान पर नया निर्माण कर रहा था । उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति एसडीएम के पेशकार का रिश्तेदार है। जिसके चलते कानूनगो से निकलकर धन बल के आधार पर पूरा साजिश रचकर उसके निर्माण कार्य को रुकवा दिया और क्षेत्रीय कानूनगो की मिली भगत से उसकी पुश्तैनी घर की गलत पैमाइश करवाकर साजिश की जा रही है। यहां एक बात उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय कानूनगो का बिना कार्य क्षेत्र के दीक्षित कानूनगो से पैमाईश करवा दी। पीड़ित ने तहसील स्तर से लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की किन्तु कोई कार्रवाई न होने पर। 
संगठन के अध्यक्ष सदाशिव पांडे ने जिला अधिकारी को पत्र देकर मामले में उचित जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि इसमें तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो 9 जून को ऊंचाहार मुख्यालय पर संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।