रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सड़क मार्ग पर फिसलकर हुई अनियंत्रित, दो भाई घायल

रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सड़क मार्ग पर फिसलकर हुई अनियंत्रित, दो भाई घायल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर बन्नावा गांव के पास बीते रविवार की देर रात 9:00 बजे के आसपास तेज रफ्तार का कहर तब देखने को मिला, जब तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो भाइयो की बाइक अत्यधिक रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर फिसल गई। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार भाई सोहित कुमार उम्र 18 वर्ष एवं मोहित कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्रगण रामसजीवन निवासी बन्नावा अपनी बाइक पर सवार होकर बछरावां से बन्नावा अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचे, तभी अत्यधिक रफ्तार होने के कारण उनकी बाइक सड़क मार्ग पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई और वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उन दोनों का घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात सोहित कुमार की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।