रायबरेली-दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक भाई जिला अस्पताल रेफर
दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक भाई जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। शराब पीने के आदी भाई को मोहल्ले वासियों को गाली देने से मना करना भारी पड़ गया, जिसके चलते दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। विदित हो कि रविवार की देर शाम एक भाई व दूसरे भाई के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल पहुंचाने वाले परिजनों के मुताबिक नीरज पुत्र राजाराम निवासी कुंदनगंज उम्र 25 वर्ष लगातार शराब पीने का आदी है। जिसने सुबह से ही शराब पी रखी थी, और घर वालों से तथा मोहल्ले वालों से लगातार गाली गलौज तथा अन्य हरकतें कर रहा था। जब उसे मना किया गया तो वह अपने भाई से ही मारपीट आमादा हो गया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 