Raibareli-व्यापार मंडल द्वारा समरसता भोज का किया गया आयोजन

Raibareli-व्यापार मंडल द्वारा समरसता भोज का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां- रायबरेली-उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में कस्बे के आदि नगर में स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में समरसता भोज का आयोजन किया गया। समरसता भोज के इस मौके पर थाना अध्यक्ष बछरावा नारायण कुशवाहा ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह समरसता भोज वास्तव में अनूठा है। इस तरह के विभिन्न आयोजनों द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का काम किया जाता है। सभी समान रूप से एक साथ बैठकर भोज के माध्यम से अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, ताकि सामाजिक विसंगतियां दूर की जा सके। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि समाज के बीच में व्याप्त द्वेष एवं कुरीतियों को ऐसे ही भोजों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी शशिकांत मिश्रा, मनोज मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ विजय पाल यादव, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सतीश टाइगर, विजय मिश्रा, ओमिक सोनी, अमित वर्मा, नीरज साहू, पारुल शुक्ला सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी गण, सदस्यगण, क्षेत्र के गणमान्य जन, पत्रकार बंधु एवं अन्य क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।