रायबरेली- अर्धसैनिक बल के जवानों ने NTPC कैम्पस में गरीब बेसहारा लोगो को बांटे कंबल,,,,,

रायबरेली- अर्धसैनिक बल के जवानों ने NTPC कैम्पस में गरीब बेसहारा लोगो को बांटे कंबल,,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637


ऊंचाहार-रायबरेली- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को नववर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के कई गांव में जाकर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा बल के अधिकारी भी शामिल थे।एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट के अधिकारियों और जवानों ने रविवार को आस-पास के गांव बभनपुर, जरीफाबाद, बहरेवा, बिकई, पूरबारा, भक्तिन का पुरवा आदि गांव पहुंचकर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है ।इस मौके पर यूनिट के डिप्टी कमांडेंट प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि केंद्रीय बल न सिर्फ सुरक्षा के प्रति सतर्क और प्रतिबद्ध है अपितु सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर सहायक कमांडेंट  आर एस सिरोही,इंस्पेक्टर अमरेश शुक्ला
इंस्पेक्टर राम सुरेश, सहायक उप निरीक्षक जेपी गौतम, हवलदार मदन सिंह, उप निरीक्षक वी के चौधरी (क्राइम ब्रांच) ,के के मिश्रा(क्राइम ब्रांच),नवीन कुमार यादव(क्राइम ब्रांच),डीके सिंह( क्राइम ब्रांच),धनंजय सिंह (क्राइम ब्रांच),नीरज कुमार कुर्मी (क्राइम ब्रांच) आदि मौजूद थे। इस दौरान कुल 210 लोगों को कंबल का वितरण किया गया है।