रायबरेली-ग्लेंडर मशीन की चपेट में आकर राजगीर गम्भीर रूप से हुआ घायल,,,,

रायबरेली-ग्लेंडर मशीन की चपेट में आकर राजगीर गम्भीर रूप से हुआ  घायल,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742934637



ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र के पूरे कुशल गोकना में टाइल्स काटते वक़्त ग्लेंडर मशीन की चपेट में आकर राजगीर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पूरे लोधन गाँव निवासी गयादीन 42 वर्ष राजगीर है, शनिवार की दोपहर बाद वो पड़ोस के ही गाँव पूरे कुशल में एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार की दोपहर बाद ग्लेंडर मशीन से टाइल्स काट रहा था, तभी मशीन की चपेट में आकर उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में युवक सीएचसी आया था, जिसका उपचार किया गया है।