रायबरेली - मंडल अध्यक्ष ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

रायबरेली - मंडल अध्यक्ष ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज, रायबरेली- भारतीय जनता पार्टी के महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, बूथ स्तर की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने महाराजगंज क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमर्थन की जानकारी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता से जुड़े रहने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ है।