कांग्रेसियों ने किया सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, लगाए का जोशीमठ बचाओ के नारे !

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला
उत्तराखंड का जोशीमठ क्षेत्र इन दिनों कई एक प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ है। क्षेत्र भू धंसाव से बुरी तरह से प्रभावित हैं। ये आपदा इतनी गंभीर हो गई हैं कि जोशीमठ क्षेत्र विलुप्त होने की ओर जा रहा हैं। इसके लिए सरकार अलग अलग तरीके से राहत कार्य कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेरने का प्रयास कर रहा हैं।
जोशीमठ में हो रहे भू धँसाव को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रुद्रप्रयाग जिले के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि कई वर्ष पहले सर्वे होने के बावजूद भी जबरन जोशीमठ की नीचे से सुरंग का निर्माण किया जाना और आज उसके चलते जोशीमठ के सैकडो परिवारो पर खतरा मंडराया चुका है, जिसके लिए सरकार साफ तौर से दोषी है।
कांग्रेस ने सरकार को दोषी ठहराने के बाद कहा कि जो परिवार शिविरों में रह रहे हैं उनको मात्र महीने का ₹4000 मदद के रूप में दी जा रही है जोकि नाममात्र है। इसके साथ उन्होंने वह आरोप लगाएगी सरकार भवनों का दोस्तीकरण कर रही है लेकिन अभी तक उन भवनों के मुआवजे का आकलन नहीं किया गया है ऐसे में साफ तौर से पीड़ितों के साथ धोखा है। उनके साथ सरकार अन्याय कर रही है। कहा कि कांग्रेस प्रभावितों के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव कदम उठाएगी।



