रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में हेरिटेज क्लब वा सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में इंटर हाउस हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में हेरिटेज क्लब वा सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में   इंटर हाउस हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार/रायबरेली-चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी के हेरिटेज क्लब और सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में   इंटर हाउस हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी, उपप्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह, एवं हेरिटेज क्लब प्रभारी आलोक ओझा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,"भारत की विरासत और संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करती हैं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल एक सामान्य प्रतियोगिता कराना नहीं था, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव मनाना था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान के क्षेत्र में विकसित करना था, बल्कि उन्हें हमारे गौरवशाली अतीत, कला और संस्कृति के प्रति गहरी समझ और सम्मान विकसित करने के लिए प्रेरित करना भी था। साथ ही यह प्रतियोगिता 21वीं सदी के कौशल, सहानुभूति की भावना एवं भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने हेतु विद्यार्थियों को तैयार करने पर भी केंद्रित थी। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और सभी हाउसों से उत्साही भागीदारी प्राप्त हुई। यह विद्यार्थियों में भारत की गौरवशाली धरोहर के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता का प्रतीक रहा।कार्यक्रम को सफल आयोजन करने में चिन्मया विद्यालय एनटीपी सी ऊंचाहार के हेरिटेज क्लब  के सारे विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।