रायबरेली-योगी सरकार के बेमिसाल आठ साल पूर्ण होने पर बताई उपलब्धियां,,,,

रायबरेली-योगी सरकार के बेमिसाल आठ साल पूर्ण होने पर बताई उपलब्धियां,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -गुरुवार को ब्लॉक में योगी सरकार के सेवा,सुरक्षा, सुशासन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागों द्वारा जनहित में चल रही योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। राजा जितेन्द्र सिंह समेत बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिव ने कार्यक्रम पूर्ण कराया। 
            गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय में सेवा, सुरक्षा, सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के अरखा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने शिरकत की और अलग अलग विभागों से लगाई स्टॉल पर प्रियदर्शिनी को देखा और लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ सेवा,सुरक्षा, सुशासन की विधिवत जानकारी दी। बीडीओ कामरान की देखरेख में व्यवस्था चाक चौबंद रही। 
कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग की ओर से क्षय रोग से जागरूकता, वैक्सीनेशन, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, जाननी सुरक्षा के प्रति जागरूकता और योजना के बारे में जानकारी की प्रदर्शनी लगाई गई। 
सहकारिता विभागसे नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, किसानों को जागरूक करने और प्रेरित करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गईं।
बाल विकास की ओर से कुपोषण से बचाव, जागरूकता और पोषक तत्वों के बारे में जानकारी और योजनाओं की जानकारी की प्रदर्शनी लगाई गई। बेसिक शिक्षा विभाग से नौनिहाल छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किए जाने वाले किरदारों के प्रतीकात्मक चिन्ह समेत अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। 
बेसिक शिक्षा विभाग से बीआरसी, अरुणा सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मनीपुर भटेहरी, महेश कुमार प्राथमिक विद्यालय पुरवारा 
स्वास्थ विभाग से डॉक्टर सीएचसी हेमलता पांडेय, सरोज कुमारी सीएचसी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम। 
बाल विकास परियोजना की ओर आंगनवाडी कार्यकत्री से। कांति देवी, विमलेश कुमारी, शिल्पी श्रीवास्तव, अनीता मौर्या। 
सहकारिता विभाग से, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सचिव ऊंचाहार, दिनेश बहादुर, सहकारी संघ ऊंचाहार आंकिक, संजीत कुमार सहायक सचिव, अमरेन्द्र सिंह, आंकिक ऊंचाहार मौजूद रहे।