रायबरेली-अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, दो घायल

रायबरेली-अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, दो घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा निकट बछरावां महाराजगंज मार्ग पर गुरुवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे के आसपास अचानक अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार दो यात्री घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल तारावती पत्नी परमानंद उम्र 45 वर्ष अपनी बेटी सलोनी पुत्री परमानंद उम्र 20 वर्ष निवासीगण जलालपुर थाना बछरावां ई रिक्शा में सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए अपने गांव जलालपुर से बछरावा जा रही थी। जैसे ही उनका ई रिक्शा उक्त मार्ग पर कस्बे के निकट समाधानेश्वर मंदिर के पास पहुंचा, तभी तेज गति होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार दोनों मां बेटी घायल हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात तारावती की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।