Raibareli-जरूरत मंद लोगो को वितरित किये गए कंबल

Raibareli-जरूरत मंद लोगो को वितरित किये गए कंबल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेई
मो.8303026957

जरूरतमंदों को दिए गए कंबल* :  ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधानो ने गरीब असहाय परिवारों को वितरित किए कंबल, लेखपाल की मदद से शासन कर रहा गरीबों की मदद

रायबरेली-ऊंचाहार तहसील के राम गढ़ टिकरिया गांव में ग्राम प्रधान  की अगुआई में राम गढ़ टिक रिया गांव के असहाय गरीब परिवारों में कंबल वितरण किया गया। जिसमें असहाय लोगों ने कंबल पाकर ग्राम प्रधान के साथ-साथ तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

राम गढ टिकरिया गांव समेत ढाई दर्जन गरीब परिवारों को ग्राम प्रधान ने कंबल वितरित कियेl

उन्होंने कहा कि, किसी भी गरीब असहाय परिवार को ठंड से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन घर-घर कंबल वितरण करने के लिए प्रधानों के माध्यम से कंबल वितरण करा रहा है।

तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि, गांव-गांव कंबल वितरण किए जाने को लेकर लेखपालों के माध्यम से ग्राम प्रधानों से सहयोग लेकर कंबल वितरण का कार्य घर-घर जोर-शोर से गरीब परिवारों पर वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, अभी तक 74 गांवों में 2500 गरीब असहाय परिवारों को कंबल वितरण किया जा चुका है। आगे भी घर घर कंबल वितरण का अभियान जारी रहेगा।