Raibareli-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने गरीबों को कंबल वितरित किया।

Raibareli-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  संतोष कुशवाहा ने गरीबों को कंबल वितरित किया।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय
मोबाईल 9451130505


सलोन-गरीबों को ठंड से बचाव  करना ही सबसे बड़ी समाज सेवा व पुण्य का कार्य है। यह बात तेरहो में गरीबों को कंबल वितरित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा।सोमवार को सलोन देहात के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू मौर्य के दरवाजे पर कंबल वितरित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुशवाहा ने सलोन देहात क्षेत्र के 50 निर्धन असहाय लोगों को शासन से आये कंबल का वितरण किया। कंबल वितरित करते हुए उन्होंने कहा की ठंड में गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ी समाज सेवा है। इस मौके पर  बबलू मौर्य, लेखपाल ब्रिजेस कुमार तिवारी,शिवा मौर्या,राज बाबू मौर्य समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।