रायबरेली - वृद्ध महिला को भाई-बहन की लड़ाई देखना पड़ा महंगा, भाई-बहन समेत परिजनों ने जमकर पीटा

रायबरेली - वृद्ध महिला को भाई-बहन की लड़ाई देखना पड़ा महंगा, भाई-बहन समेत परिजनों ने जमकर पीटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन 3:00 बजे के आसपास एक वृद्ध महिला को आपस में लड़ रहे भाई-बहन की लड़ाई देखना तब महंगा पड़ गया, जब लड़ाई कर रहे भाई-बहन समेत उनके परिजनों ने उक्त वृद्ध महिला को जमकर पीट दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला विद्यावती पत्नी अशोक उम्र 65 वर्ष, अपने दरवाजे पर बैठी अपने पड़ोसी के पुत्र राज उम्र 14 वर्ष एवं पुत्री आंचल उम्र 15 वर्ष निवासीगण उपरोक्त, उक्त भाई-बहन की किसी बात को लेकर आपस मे हो रही लड़ाई को देख रही थी। उक्त वृद्ध महिला के द्वारा आपस में लड़ रहे दोनों भाई-बहन को अपने बीच हो रही लड़ाई देखना ना गवार गुजरा, जिसके पश्चात उन्होंने अपनी बड़ी बहन काजल उम्र 22 वर्ष पत्नी अज्ञात एवं अपने परिजनों के साथ मिलकर वृद्ध महिला विद्यावती की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही साथ घायल वृद्ध महिला के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि उक्त लोगों ने उसके शरीर पर दांतों से काटा है और उसे बुरी तरह नोचा भी है। वहीं घायल वृद्ध महिला के द्वारा स्थानीय थाने पर पहुंचकर शिकायत की गई है। जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस के द्वारा उसका इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, घायल का इलाज और मेडिकल कराया गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।