बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, कर्मचारी संघ के नेता शैलेंद्र दुबे ने किया ऐलान, कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई होगी वापस!

लखनऊ-बिजली कर्मचारियों ने 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है. संघर्ष समिति के अपना कार्य बहिष्कार आंदोलन एक दिन पहले ही वापस ले लिया. बिजली कर्मचारी संघ के नेता शैलेंद्र दुबे ने इसकी घोषणा की. कर्मचारी यूनियन और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है.



