यूपी-मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भूमिपूजन कर किया शिलान्यास

यूपी-मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भूमिपूजन कर किया शिलान्यास

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल ग़ांधी पर निशाना साथा है ,साथ ही बिना नाम लिए सोनिया गांधी पर भी सवाल खड़ा किया है। वही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पारिवारिक रिश्ता बताया है। उक्त बातें एक कार्यक्रम के अवसर पर कही हैं।
दरअसल मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली की नवीन गल्लामंडी में 20 नई दूकानों का  विधि विधान पूर्वक  भूमिपूजन के साथ शिलान्यास किया है।  उन्होंने कहा कि नई दूकानों के बन जाने से जिले के किसानों को अपनी उपज को बेंचने के साथ साथ अच्छी कीमत  मिलेगी।  वही व्यवसायियों और किसानों को बेहतर प्लेटफार्म भी एक स्थान पर मिलेगा। रायबरेली की नवीन मंडी में बनने वाली व्यवसायिक दूकानों को पाइलेट प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जा रहा हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश की अधिकांश मंडियों में किसानों और ब्वसाइयो की मांग पर नई दूकाने बनाई जाएंगी।पूर्व की सपा सरकार में बुंदेलखंड  पैकेज के नाम पर जो भी काम हुआ वह जनता के लिए अनुपयोगी रहा। हमारी सरकार जनता के हित के लिए लगातार काम कर रही हैं।
शिलान्यास के बाद मीडिया से रूबरू हुए। एक सवाल के जवाब में  अखिलेश यादव से पारिवारिक रिस्ते बताया,जबकि राहुल गांधी औऱ सोनिया गांधी का बिना नाम लिए कहा कि जो लगातार जनता के दुख सुख में सामिल रहता है ,जनता के लिए काम करता हैं  रायबरेली की यही जनता 2024 में उन्हें नकार देगी।