रायबरेली- क्या गरीबों के आशियाने पर ही चलेगा बुलडोजर Dm साहिबा यह सरकार की भूमी पर हो रहा कब्जा,,

रायबरेली- क्या गरीबों के आशियाने पर ही चलेगा  बुलडोजर  Dm साहिबा यह सरकार की भूमी पर हो रहा कब्जा,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार का भूमाफियाओं के कब्जे और नवनिर्माण पर  बुलडोजर कब चलेगा? यह सवाल सैकड़ों ग्रामीणों का है जो हम तक आ पहुंचा है। 
आवासीय पट्टे की डेढ़ बिस्वा भूमि का तीन बैनामा हो गया। पट्टा भू–स्वामी के वारिसान ने अपने जीवनकाल में ही डेढ़ बिस्वा से अधिक का दो बैनामा कर दिया। जिसमें टाईल्स का कारोबार गतिमान है।  कब्जेदार भवन बनाकर निवास कर रहे हैं। बंजर के आंशिक भाग पर भूमाफियाओं ने एक करोड़ से अधिक का खरीद फरोख्त का खेल कर दिया। इसमें राजस्व विभाग की भूमिका संदिग्ध है। लोगों ने जिलाधिकारी से न्याय की आस लगाते हुए अवैध कब्जे और नवनिर्माण पर बुलडोजर की कर्रवाई की माँग किया है। 
      यह मामला बहुचर्चित बंजर की भूमि छेदी सिंह की कुटी खोजनपुर ग्राम सभा का है। भूमि गाटा संख्या 51मि/1050 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट तौर पर बंजर दर्ज है। इस नम्बर में डेढ़ बिस्वा भूमि गांव के छेदी सिंह को अरसा पूर्व आवासीय पट्टा मिला था। जिसका उनके वारिसान हरिशंकर सिंह ने अपने जीवन काल में ही डेढ़ बिस्वा से अधिक करीब तीन बिस्वा का दो बैनामा कर दिया। उसपर टाइल्स का कारोबार हो रहा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार विकृत भूमि अभी हरिशंकर सिंह के नाम दर्ज थी। उनकी मृत्यु के उपरान्त उनके पुत्रगण विपिन सिंह और नितिन सिंह के नाम यही भूमि विरासतन दर्ज अभिलेख हो गई।  इसी को आधार बनाकर स्थानीय लोगों ने एक बड़े भू माफिया से इस भूमि सौदा कर बेच दिया। उस भू–माफिया ने इस भूमि को एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम में खरीद लिया। विक्रेता पक्ष और दलालों के मध्य मिले हुए पैसों का जमकर बंदरबांट हुआ। बंजर की भूमि खरीदने वाला शख्स एक नामचीन भू माफिया है। उसके विवादित चर्चे आसपास में है। इसके भूमि के ऐसे दर्जनों नामी बेनामी मामले न्यायालयों से लेकर प्रशासनिक पटल पर लम्बित है। इसका कहना है कि रुपयों की बल कर सत्ता शासन और प्रशासन को पैरों की जूती समझता है। वह विवादित भूमि का सौदा कर उसे कम दामों में खरीदता है और गरीबों को कुचलकर उसे हासिल कर लेता है। यही इसका मास्टर प्लान है। इसकी क्रूरता देखना है तो भूमि अध्याप्ति कार्यालय के दस्तावेज, राजस्व अभिलेख और फतेहपुर कौशांबी, प्रतापगढ़ जनपद के अभिलेख खंगालिए। जग जाहिर हो जाएगा। खुले आम इस भू–माफिया ने खोजनपुर स्थित लखनऊ प्रयागराज मार्ग किनारे बंजर की बेशकमति भूमि पर अवैध निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। किन्तु प्रशासन इसके धन और बल के आगे कार्रवाई नहीं कर सका। एक बार फिर प्रशासन बौना और नतमस्तक साबित हो गया।