रायबरेली- बहोत जल्द बनेगा सवैया तिराहे पर फायर स्टेशन,,,,,

रायबरेली- बहोत जल्द बनेगा सवैया तिराहे पर फायर स्टेशन,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली, सवैया तिराहे से कानपुर को जाने वाले मार्ग के किनारे  सवा दो  बीघे जमीन पर फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन पूर्व में ही किया जा चुका था ।शुक्रवार को अधिकारियों के समक्ष राजस्व विभाग की टीम ने भूमि का चिन्हीकरण  किया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में बसपा शासनकाल के दौरान सवैया तिराहा से कानपुर को जाने वाले मार्ग के किनारे फायर स्टेशन बनाने का प्रस्ताव हुआ था उसके बाद भूमि चयन की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। किंतु फायर स्टेशन का निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पाया था ।लंबे समय से स्थानीय लोगों को फायर स्टेशन बनने का इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। शुक्रवार को डीएफओ सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश गिरी, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता आदि लोगों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का चिन्हीकरण किया है। इस भू भाग पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया था। जिन्हें हटा दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत आख्या जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है। जल्द ही यहां पर फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू होगा।