रायबरेली-ऊंचाहार में यात्री कर अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाकर चार वाहन किये सीज, नौ का काटा चालान,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में यात्री कर अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाकर चार वाहन किये सीज, नौ का काटा चालान,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- यात्री कर अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाकर अभिलेख न मिलने पर चार वाहनों को सीज किया है जबकि नौ वाहनों का चालान किया है। इससे चार पहिया वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। 
      बुधवार को ऊंचाहार नगर स्थित थाना चौराहा, बस स्टाप सवैया तिराहा, अदि जगहों पर यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने चेकिंग अभियान चलाया।उन्होंने कई वाहनों को चेक किया। इस दौरान पर्याप्त अभिलेख न दिखाने पर एक मैजिक, एक बोलेरो एक ओमनी वैन समेत ट्रक को सड़क पर मानक के विपरीत दौड़ना मान कर उन्हें सीज कर दिया है। इसके साथ ही नौ वाहनों का चालान किया गया है। यात्री कर अधिकारी की इस कार्रवाई पर वाहनों चालकों में हड़कंप मचा रहा। 
यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का सीजिंग और चालान की कार्रवाई की गई है।