रायबरेली में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.180 किलो अवैध गांजा बरामद

रायबरेली में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.180 किलो अवैध गांजा बरामद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.180 किलो अवैध गांजा बरामद

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 1 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान चन्नी देवी निवासी जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला घूम-घूमकर गांजे की तस्करी करती है और क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ पहुंचा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1180 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला गांजा कहां से लाती थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।