रायबरेली में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ने कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिलााधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार विभिन्न तहसीलों एवं न्यायिक पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक अंकित कुमार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सलोन, प्रीती सिंह को उपजिलाधिकारी डलमऊ तथा श्याममणि त्रिपाठी को उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में वीर सिंह को उपजिलाधिकारी न्यायिक डलमऊ, सौरभ यादव को उपजिलाधिकारी न्यायिक महराजगंज तथा सतेंद्र सिंह को उपजिलाधिकारी न्यायिक ऊंचाहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने और जनसुनवाई व राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

rexpress 