रायबरेली: दबंगों ने तीन बाइक सवार युवकों को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा, तीनों घायल

रायबरेली: दबंगों ने तीन बाइक सवार युवकों को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा, तीनों घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ दबंगों द्वारा तीन बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ननकू का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गांव के पास कुछ दबंगों ने तीनों युवकों को रास्ते में रोक लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल युवकों की पहचान बददा मियां का पुरवा, ऊँचाहार देहात निवासी के रूप में हुई है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।