रायबरेली-धान क्रय केंद्रों पर अपने धान की तौल कराने के लिए कड़ाके की ठंड में भी किसान मौजूद रहे।

रायबरेली-धान क्रय केंद्रों पर अपने धान की तौल कराने के लिए कड़ाके की ठंड में भी किसान मौजूद रहे।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय
मो. 945 1130 505

सलोन-जहां इस समय घना कोहरा व कड़ाके की ठंड में लोग अपने अपने घरों में रजाई के अंदर दुबके रहे। वही मंडी परिसर सलोन मैं धान क्रय केंद्रों पर ठंड से लड़ते हुए किसान अपना धान तो लाने में लगे हुए थे। अपने काम के लिए दफ्तरों में आने वाले फरियादियों व किसानों को यह देखा गया कि कहीं ठंडी के कारण अधिकारी दफ्तर से नदारद  तो नहीं है। बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे कृषि उत्पादन मंडी परिसर में लगे धान क्रय केंद्र पर तैनात अधिकारियों की उपस्थिति देखी गई तो वहां खाद एवं रसद विभाग के कांटे पर मार्केट इंस्पेक्टर शशिभूषण चतुर्वेदी मौजूद मिले। तथा क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी सदाशिव व उसी गांव के निवासी जिया लाल पटेल अपने धान  की तौल करवा रहे थे। आने वाले किसानों के लिए क्रय केंद्र के पास अलाव की व्यवस्था बनाई गई है। उसके बाद लगभग 11:00 बजे उप जिलाधिकारी कार्यालय को देखा गया तो वहां उप जिलाधिकारी  सालिक राम  अपने दफ्तर में मौजूद मिले।