Raibareli-युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल*

Raibareli-युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-कोशिश जायसवाल (माइकल)

महराजगंज रायबरेली-  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में युवा जागरण मंच के पदाधिकारियो द्वारा जरूरतमंद व असहाय लोगो के लिए घर घर जाकर कंबल बांटे गए, जिसमे दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।
    बताते चले की गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में युवा जागरण मंच का नेतृत्व कर रहे शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुस सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष कुनाल प्रदेश महामंत्री अजीत सिंह के निर्देशन पर जरूरतमंदों व असहाय लोगो को ठंड से बचाने के लिए जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश(रज्जन) ने कुशमहुरा गांव में घर घर जाकर दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल बांटे।वही युवा जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा की युवा जागरण मंच सदैव जरूरतमंद व असहाय लोगो की मदद के लिए तत्पर रहता है।इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों व असहाय लोगो की मदद करना ही इस संगठन कर्तव्य है।इस मौके पर युवा जागरण मंच के पदाधिकारी सहित समरोज अली , प्रदीप कुमार , सत्रोहन ,राम मनोहर ,प्रदीप कुमार , शिव बहादुर,चांदीका प्रसाद , अमित कुमार , ऋषभ सहित कई लोग मौजूद रहे।