रायबरेली-तहसील डलमऊ में बाढ़ आपदा पर राज्यस्तरीय मार्क एक्सरसाइज का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली-तहसील डलमऊ में बाढ़ आपदा पर राज्यस्तरीय मार्क एक्सरसाइज का आयोजन सम्पन्न
रायबरेली-तहसील डलमऊ में बाढ़ आपदा पर राज्यस्तरीय मार्क एक्सरसाइज का आयोजन सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज तहसील डलमऊ में बाढ़ आपदा पर राज्यस्तरीय मार्क एक्सरसाइज-2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के द्वारा बाढ़ जैसी आपदाओं के समय प्रशासनिक तैयारियों एवं प्रतिक्रिया को परखना था।
       मॉक एक्सरसाइज में बाढ़ जैसी आपदाओं के समय प्रभावी प्रबन्धन और बचाव कार्याे का अभ्यास किया गया। तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियों को प्रदर्शन किया और आपदा के समय तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता का परीक्षण किया। मॉक एक्सरससाइज का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदाओं के समय प्रभावी प्रबंधन और बचाव कार्य को सुनिश्चित करना। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन क्षमता का विकास करना। स्थानीय समुदाय में आपदा प्रबंधन और बचाव कार्याे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
       इस अवसर उपजिलाधिकारी डलमऊ अहमद फरीद खान, सी0ओ0 अरूण कुमार, तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।