रायबरेली-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायबरेली-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-ग्राम्य विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद रायबरेली के सामुदायिक केंद्र सभागार रतापुर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धी लाल पासी व शिवेन्द्र सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
          आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं द्वारा किस प्रकार महिला सशक्तिकरण किया जा सकता है। इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह द्वारा समाजसुधारिका अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। फूलमती विकासखंड दीनशाह गौरा, आशा एवं गीता भारती विकासखंड हरचंदपुर द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आजीविका संवर्धन की कहानी अपनी जुबानी कही गयी।
          रितिका सिन्हा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक हरचंदपुर द्वारा स्वयं सहायता समूहों से समृद्धि की ओर विषय पर महिलाओं को बताया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों जैसे स्वंय सहायता समूह की महिलाओं, आजीविका सखी, बैंक सखी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी, मनरेगा योजनान्तर्गत 100 दिन का रोजगार प्राप्त किये महिला श्रमिक के रूप में ऊषा देवी, गीता, प्रेमा देवी, बिटाना, माया, प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी, मुख्यमंत्री आवास लाभार्थी निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। अंत में परियोजना निदेशक सतीश कुमार मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
          इस अवसर पर में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार,  उपायुक्त (स्वतः रोजगार), ऋषिपाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राही सुश्री गौरी राठौर, खण्ड विकास अधिकारी दीनशाह गौरा अशोक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी ऊंचाहार कामरान नेमानी, खण्ड विकास अधिकारी सरेनी, प्रमोद कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रोहनिया सुनील कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सतांव, एस०के० कनौजिया, खण्ड विकास अधिकारी लालगंज गगनदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राही सतांव एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं 400 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न विभागों से प्रशस्ति पत्र पाने वाले लाभार्थी उपस्थित रहें।