रायबरेली: लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, शिकायतकर्ता की पत्नी ही निकली आरोपी

रायबरेली: लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, शिकायतकर्ता की पत्नी ही निकली आरोपी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

ऊंचाहार पुलिस ने प्रीति को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद

रायबरेली- ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की पत्नी ने ही अंजाम दिया था।
पुलिस ने मामले में आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस की जांच में शिकायतकर्ता की पत्नी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए हैं।
यह पूरा मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पुरनशाहपुर मजरे किशुनदासपुर गांव का है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।