Raibareli-हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आज दूसरा दिन

Raibareli-हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आज दूसरा दिन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेयी


जगतपुर-रायबरेली-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर जनपद रायबरेली के ब्लॉक जगतपुर में अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत खजुरी के छीछेमऊ में हांथ_से_हांथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिला सचिव मेराजुल हसन फारूकी जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। हांथ से हांथ जोड़ो अभियान के तहत छीछेमऊ बूथ पर बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला  पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी इस कड़कड़ाती ठंड में हाफ टीसर्ट में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500किलो मीटर की यात्रा कर  देश को भाईचारा, प्रेम सद्भाव का संदेश दिया। जिसको लेकर हम सब गांव गांव  हांथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र घर घर पहुंचा रहे हैं। और बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई, के खिलाफ किसान, गरीब, नवजवान, सबको जागरूक कर रहे हैं। वहीं अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि,भाजपा और आर एसएस की विचार देश  तोड़ने वाली, और कांग्रेस की विचार धारा देश को जोड़ने वाली है,। न्याय पंचायत अध्यक्ष हारून सिद्धकी ने संबोधित करते हुए कहा कि, आज देश में भाजपा द्वारा टीवी चैनल के एंकरों के माध्यम से नफरत का एजेंडा चलाया रहा है, जो देश को नुकसान पहुंचा रहा है। 
ब्लॉक उपाध्यक्ष स्वतंत्र पाण्डेय जी,विश्वनाथ त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष ( सोशल मीडिया) सज्जन सिंह जी, कृष्ण कुमार सिंह जी,हारून सिद्धकी जी,  रामसिंह जी, राजकुमार पाल जी, मो. रिजवान , देवनाथ यादव जी, रामखेलावन मौर्य, जगदीश कुरील जी, सद्शिव पटेल , बासुदेव सोनी जी, छोटे लाल जी, व अन्य कांग्रेस जन आदि।