रायबरेली-उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

रायबरेली-उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अखिल श्रीवास्तव

रायबरेली-अटल भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मण्डल अध्यक्ष हरचंदपुर युवा मोर्चा विष्णु पद सिंह को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जी द्वारा किया गया सम्मानित।

भाजपा युवा मोर्चा अवध क्षेत्र द्वारा आयोजित अटल भाषण  प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भाजपा युवा मोर्चा  मंडल अध्यक्ष हरचंदपुर विष्णुपद सिंह को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवं जल शक्ति कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में भाजपा अवध क्षेत्र के 16 जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन मित्तल जी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल पांडे जी रहे।