Raibareli-राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल*

Raibareli-राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-कोशिश जायसवाल (माइकल)

महराजगंज- रायबरेली-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्म दिन पर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने कम्बल वितरण कार्यक्रम किया है। ब्लाक कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गये कम्बलों को जरूरतमंन्दो में वितरित किया गया। सोशल मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य ने बताया कि जिलासचिव कृपाशंकर शर्मा के नेतृत्व में रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गये कम्बलों का वितरण किया गया है। इस मौके पर अंकुर जायसवाल, भरत मिश्रा, जैनुलआब्दीन उर्फ लाला मनिहार, सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।