रायबरेली-महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार,कार से लेकर घटना को दिया गया था अंजाम

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-कार के अंदर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। फतेहपुर निवासी 35 वर्षीय महिला रायबरेली शहर में एक निजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थी।
पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।
महिला 10 मार्च 2025 को फतेहपुर जाने के लिए सिविल लाइंस चौराहा पर साधन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो परिचित युवक कार से पहुंचे थे। दोनों ने झांसा दिया कि वे फतेहपुर जा रहे हैं। उनके कहने पर महिला कार में बैठ गई। युवक फतेहपुर जाने के बजाय कार मोड़कर रतापुर की तरफ चले गए।
आरोप है कि दोनों युवकों ने कार के अंदर ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पीडि़ता ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। न्याय पाने के लिए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कोर्ट के आदेश पर 22 जून को दोनों आरोपियों पर केस दर्ज हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आस्तिक नगर निवासी मो. रियाज और आजाद नगर निवासी कसीम को पकड़कर जेल भेज दिया गया।



