रायबरेली-वर्दी में दिखी इंसानियत, बेसहारा युवती की मदद को आगे आई महिला दरोगा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-ऊंचाहार कोतवाली में तैनात महिला दरोगा सरोज सिंह ने पुलिस की वर्दी के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल भी पेश की। कोतवाली पहुंची एक बेसहारा युवती की परेशानी को समझते हुए महिला दरोगा ने उसकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।
युवती की जरूरत को देखते हुए महिला दरोगा सरोज सिंह ने उसे कुकर, गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। अचानक मिली इस मदद से युवती के चेहरे पर राहत और खुशी नजर आई।
बताया जा रहा है कि बेसहारा युवती अपनी परेशानी लेकर ऊंचाहार कोतवाली पहुंची थी। उसकी स्थिति को समझने के बाद महिला दरोगा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
महिला दरोगा की इस पहल से युवती को काफी सहारा मिला। मदद मिलने के बाद युवती ने सरोज सिंह सहित कोतवाली के पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
वहीं, महिला दरोगा की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पुलिस की इस संवेदनशीलता ने यह संदेश दिया कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल होता है, जो जरूरत के समय बेसहारों का सहारा बन सकता है।

rexpress 