रायबरेली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 24 घंटे में 11 नए केस
रिपोर्ट - केशवानन्द शुक्ला
मो - 7309336397
रायबरेली: जनपद में स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में एक साथ 11 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 14 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर लोगों की जांच-पड़ताल कर रही हैं। वहीं सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। सबसे ज्यादा मामले आदर तहसील क्षेत्र में सामने आने की जानकारी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों की जानकारी दी है।

rexpress 