रायबरेली-बीजेपी नेता अंकित द्विवेदी ने रोजगार सेवक पर दर्ज करवाया मुकदमा
इटावा कांड के बाद बौखलाए ग्राम रोजगार सेवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ अश्लील पोस्ट डाल दी। मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर जगतपुर थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी ग्राम रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
जगतपुर क्षेत्र के साधूकुआं में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात सुरेश कुमार यादव ने फेसबुक पर ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ अश्लील और अभद्र टिप्पणी कर दी। शुक्रवार सुबह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस पर भाजपा नेता अंकित द्विवेदी ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर टाय मजरे साधूकुआं निवासी ग्राम रोजगार सेवक सुरेश कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी रोजगार सेवक को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। जगतपुर एसओ अजय कुमार राय ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपी ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।



