Raibareli-पीड़ित को नही मिल रहा न्याय,डीएम की चौखट पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Raibareli-पीड़ित को नही मिल रहा न्याय,डीएम की चौखट पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली- प्रधान पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप,,,

रायबरेली-पीड़ित को नही मिल रहा न्याय,डीएम की चौखट पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान के गुर्गों पर जबरन आबादी की जमीन पर खुदाई करने व गाली गलौज करने का लगा आरोप,ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गंग श्री गाँव का हैं पूरा मामला ग्राम पंचायत गंगश्री की एक वृद्धा ने प्रधान पर जबरन उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। जिसमें पीड़िता ने प्रधान व उसके गुर्गों से जान माल के खतरे का अंदेशा जताया गया है। गांव निवासिनी कमला देवी (75) ने बताया है कि अपनी बहू व पोते पोतियों के साथ रह रही है। बेटा रोजी रोटी के लिए परदेस में रहता है। गांव के प्रधान दबंगई के बल पर जबरन उसकी जमीन और तालाब पर अपने चहेते का कब्जा करवा रहे हैं। जिससे लोगों के घरों व बरसात के पानी का निकास भी बंद हो जायेगा। उसकी जमीन पर नीव की खुदाई से उसके घर के अस्तित्व पर खतरा बन गया है। विरोध करने पर प्रधान और उसके गुर्गे घर पर चढ़ाई कर गाली गलौज व जान माल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस में शिकायत के बाद भी प्रधान की दबंगई जारी है। पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।